विदित हो आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस है. एक तरफ जहां भाजपा मोदी जी का जन्मदिन पूरे धूम धाम से मना रही है, वही दूसरी तरफ हर वर्ष की तरफ इस बार भी देश के तमाम युवा बेरोजगारी की समस्या की वजह से अपना विरोध दर्ज करवाते हुए मोदी जी के जन्मदिन को “राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस” के रूप में मना रहे है.
एक यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते है महाराष्ट्र में विभिन्न विभागों में एसटी वर्ग के 55000 हजार पद रिक्त है. सरकार जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया में देरी से आदिवासी समुदाय को आरक्षण के अधिकार से वंचित कर रही है. आदिवासी युवाओं के भविष्य साथ खिलवाड़ कर रही है. विधानसभा चुनाव में करारा जवाब मिलेगा.
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पलटफोर्म एक्स पर लिखते हुए कहा “मोदी जी का आज 74वां जन्मदिन है, बधाई हो. ईश्वर आपको प्रसन्न रखें, लंबी उम्र दें और सद्बुद्धि दें पर अपने ही बनाये नियम के मुताबिक, 17 सितंबर 2025 को जब आप 75 साल के हो जाएँगे तो बाक़ी लोगों की तरह आप भी मार्गदर्शक मंडल में चले जायेंगे, तो संभवतः प्रधानमंत्री पद पर आपके पास एक ही साल और है, इसलिए अभी भी वक़्त है जनता की सुध लीजिए.
सुप्रिया श्रीनेत आगे लिखती है “वरना क्या यह अच्छा लगता है कि पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का शिक्षा दिवस, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का छात्र दिवस, चौधरी चरण सिंह का किसान दिवस, बाबा साहेब का समानता दिवस के रूप में मनाया जाये और आपका जन्मदिन देश के युवा ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनायें? कुछ भला कीजिए लोगों का वरना ऐसे ही याद किए जाएँगे.
वही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की युवा विंग इंडियन यूथ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है आज सुबह से ही सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर रोजगार की मांग प्रधानमंत्री मोदी जी से की जा रही है.ये मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल है लेकिन सच ये है की आज का युवा वास्तव में बेरोजगारी की वजह से पीड़ित है, इस समस्या को चरणबध्द तरीके से रोजगार के अवसर उत्पन्न करके किया जा सकता है, भाजपा सरकार को इस विकराल समस्या का समाधान करना ही होगा.




























































