
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की तमिलनाडु सरकार ने रघुराम राजन और प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे श्री सुब्रमण्यन को तमिलनाडु सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकारों की कमेटी में चुन लिया है.
रघुराम राजन जिस वक्त भारत सरकार में गवर्नर के पद पर थे उन्होंने कई कड़े फैसलों के लिए जाना जाता है. कांग्रेस सरकार के वक्त भी वह सरकार के समक्ष झुकते नहीं थे और बैंकिंग क्षेत्र में उनकी क्रांतिकारी फैसलों को आज भी याद किया जाता है. सुधार की दिशा में उनके उठाए गए कदम की सराहना बड़े बड़े आर्थिक दिग्गज भी करते हैं.
नव निर्वाचित मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रघुराम राजन को अपनी टीम में लेकर एक सराहनीय कार्य किया है. उम्मीद है इससे तमिलनाडु चौमुखी विकास में मदद मिलेगी. बताते चले प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने ऐसे ही इस्तीफा दे दिया था. वह विवाद बहुत चर्चा का विषय बना था. लेकिन असल बात बाहर नहीं आ पाई अब देखते हैं तमिलनाडु को इन दोनों दिग्गज आर्थिक सलाहकारों की नियुक्ति से क्या फायदा मिलता है.



























































