राहुल गाँधी ने BJP पर नया हमला बोलते हुए ट्वीट किया हम सब मिलकर नफरत फ़ैलाने वाली पार्टी को हराएंगे. राहुल गाँधी का बीजेपी पर हमला जारी है, यहाँ तक उनकी सांसदी भी चली गई है लेकिन उनके तेवर नरम नहीं पड़ रहे है, यहाँ तक की कर्णाटक विजय के बाद पूरी कांग्रेस और ज्यादा आक्रामक हो गई है.
कहीं न कही कांग्रेस को भी लगने लगा है की बीजेपी ( BJP) जैसी पार्टी को केवल मोदी की आलोचना करके हराया नहीं जा सकता इसी रणनीति पर कार्य करते हुए अब अपने राज्यों के अच्छे जनहित कार्यों का प्रचार प्रसार भी जोर शोर से किया जा रहा है.
एक यूजर लिखते है कांग्रेस बीजेपी (BJP) से कई गुना अच्छी है, कम से कम कांग्रेस के समय रोजगार की इतनी मारामारी नहीं थी , महंगाई पर एक हद तक नियंत्रण था, इस समय युवाओ के हाथो में रोजगार नहीं है, महंगाई अंधाधुन्द बढ़ रही है.
बीजेपी सरकार केवल राज्य दर राज्य अपनी सरकार बनाने में व्यस्त है, जनता के दुःख से बीजेपी नेताओ को कोई सरोकार नहीं है, अभी 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे है, आने वाला समय बताएगा जनता किसके हाथो में सत्ता की कुंजी सौपती है.




























































