राज्यपाल ने इससे पहले 31 जुलाई को सत्र बुलाने की मांग को खारिज किया था.
राजस्थान के राज्यपाल ने आखिरकार 14 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है. गहलोत सरकार लगातार राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रही थी. जिसे लेकर राज्यपाल ने सरकार के सामने कई शर्तें रखीं. इसके बाद गहलोत सरकार ने कहा था कि वो 31 जुलाई को सत्र बुलाना चाहते हैं, जिसे राज्यपाल ने खारिज कर दिया था. लेकिन अब राज्यपाल 14 अगस्त की तारीख के लिए राजी हो गए हैं.
बता दें कि राज्यपाल ने गहलोत सरकार के सामने विधानसभा सत्र को लेकर कई शर्तें रखी थीं. जिनमें से एक शर्त ये भी थी कि सत्र 21 दिन के नोटिस के बाद ही बुलाया जा सकता है. जिसे कुछ हद तक अब पूरा भी किया जा रहा है. क्योंकि राज्यपाल ने जो तारीख तय की है, वो सरकार से लेटर आने के करीब इतने ही दिनों बाद की है.
अभी अभी खबर आ रही है, राज्यपाल ने आख़िरकार अशोक गेहलोत की रणनीति के आगे 14 अगस्त को विधानसभा का सत्र बुलाया जाना मंजूर कर लिया है,
आज ही सचिन पाइलेट ने स्पीकर को जन्मदिन की बधाई दी है, राजनीती अब कौन सा करवट लेगी आने वाला समय बताएगा






























































