राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान पर कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया, पायलट और MLAs की बगावत के पीछे भी बीजेपी का ही हाथ बताया है.
राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. जहां कांग्रेस लगातार सीएम अशोक गहलोत के सचिन पायलट को डिप्टी सीएम के पद से हटाने का पक्ष लेती रही है. वहीं, भाजपा लगातार कांग्रेस पर राजस्थान को राजनीतिक अस्थिरता में रखने का आरोप लगाती रही है. इस बीच एक लाइट टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बीच बहस हो गई. जहां संबित राजस्थान के घटनाक्रम को कांग्रेस की आपसी कलह बता रहे थे, वहीं सुप्रिया इसे भाजपा की विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश बताने लगीं. इसी दौरान एक मौके पर सुप्रिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए अलग-अलग राज्यों में हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगा दिया.
सुप्रिया ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, “संबित जी जब आपको अपनी ही मेडिसिन मिलती है तो आप बड़े दुखी हो जाती है. आप इतने दुध के धुले, पाक साफ, दामन वाले, हरिशचंद्र की औलाद यहां बैठे हैं. दिल पर हाथ रख के बैठे हैं. गोवा में क्या किया था, कर्नाटक में क्या किया था? गुजरात में क्या किया था, अरुणाचल में क्या किया था? मणिपुर में क्या किया था? आपने हॉर्स ट्रेडिंग नहीं की थी. आपने पैसे नहीं चलाए थे? आपने एजेंसी का दुरुपयोग नहीं किया था?
सुप्रिया ने आगे कहा, “आप वही काम यहां (राजस्थान में) भी कर रहे हैं और प्रशांत जी ने कहा केंद्र सरकार अभिभावक होती है. यहां पर केंद्र सरकार यहां पर पैसे बांट रही है. यहां पर केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. गजेंद्र शेखावत का सच तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, थोड़ा इंतजार करिए बस. सुप्रिया के इस हमले पर संबित ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें टिप्पणी में औलाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
Read This Also : भाजपा के लिए कांग्रेस शासित राज्यों में सत्ता छीनना इतना जरुरी क्यों हो गया है?
गौरतलब है कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां राजनीतिक दांवपेंच खेलने में जुटी हैं. कांग्रेस सचिन पायलट और 18 विधायकों के बागी तेवरों को भाजपा की साजिश करार दिया है. इसी सिलसिले में कांग्रेस ने हाल ही में कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप्स लीक की थीं. इनमें आरोप लगाया गया था कि भाजपा नेता सीधे तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुड़े थे। हालांकि, भाजपा ने इसे कांग्रेस की झुंझलाहट करार देते हुए रिकॉर्डिंग को झूठा करार दे दिया.
लेकिन आज पूरा देश डेस्कः रहा है भाजपा किस तरह खरीद फरोख्त करके अन्य विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने का काम कर रही है
सरकारी एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर लगा रहा है






























































