रजत शर्मा (Rajat Sharma) ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होने लगे, आपको बताते चलें रजत शर्मा टीवी मीडिया में एक जाना पहचाना नाम है, आज रजत ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि लोग उनकी सोशल मीडिया पर खिचाई करने लगे.
Rajat Sharma ने लिखा जब आप नादान होते हैं, ज़िंदगी के मज़े लेते हैं, जब समझदार हो जाते हैं, तो ज़िंदगी मज़े लेती है. इसके जवाब में सोशल मीडिया यूजर ने जवाब में रजत कि खिचाई शुरू कर दी.
जब आप नादान होते हैं, ज़िंदगी के मज़े लेते हैं,
जब समझदार हो जाते हैं, तो ज़िंदगी मज़े लेती है.— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) July 21, 2022
एक यूजर लिखते है ज़िन्दगी अगर ईमानदारी से जी जाए तो मज़े है वरना बेईमान लोग तो पैसे के लालच में ज़िन्दगी की सच्चाई से मुंह फेर लिया करते है. एक अन्य यूजर लिखते हैजब हम असली पत्रकार होते हैं, जनता ज़िंदगी के मज़े लेती है, जब हम सरकार के प्रवक्ता बन जाते हैं, तो जनता के मजे लेते हैं. एक अन्य यूजर लिखते है जैसे आप ईमानदार बनकर गरीब जनता का मजा ले रहे हैं और सरकार की जी हुजूरी में लगे हुए हैं.
जैसे आप ईमानदार बनकर गरीब जनता का मजा ले रहे हैं और सरकार की जी हुजूरी में लगे हुए हैं
— Krishan Kr (@Krishan43715091) July 21, 2022
वास्तव में पत्रकारिता का स्तर कहीं न कहीं गिरता जा रहा है, जनता के असली मुद्दे कहीं न कही दफ़न होते जा रहे है, बेतहाशा बढ़ती महंगाई बेरोजगारी पर टीवी मीडिया पर ज्यादा बहस नहीं हो रही अन्य मुद्दों पर चर्चा जारी है, रजत शर्मा (Rajat Sharma) जी या अन्य पत्रकार उन्हें अपने प्रोफेशन के साथ न्याय करना चाहिए, जनता को प्रतीत होना चाहिए कि कोई है जो उनके मुद्दे उठा रहा है.






























































