आपको बताते चलें बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने विचार प्रकट करते रहते हैं.
किसी भी तरह का मुद्दा हो अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी राय बेबाकी से रखते हैं और कई बार ऐसा होता है लोगों को उनकी बात पसंद आती है और कभी पसंद नहीं आती है तो विरोधी पक्ष जिनको उनकी बात पसंद नहीं आई सोशल मीडिया पर खिंचाई शुरू कर देते हैं.
2014 के बाद से ये ट्रेंड देखने में आ रहा है की Anupam Kher को भाजपा का कट्टर समर्थक माना जाने लगा है एक वर्ग जहां उनके विचारों का समर्थन करता है वही दूसरे वर्ग के लोग विरोध करते हुए देखे जाते हैं.
अभी इन दिनों कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर देश में चर्चा गर्म है अनुपम खेर ने कंगना के इंदिरा गांधी वाले लुक की तारीफ की है और कुछ ऐसा कह दिया जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोला होने लगे.
आपको बताते चलें इस फिल्म में श्रीमती इंदिरा गांधी को विश्व की सबसे ताकतवर महिला के रूप में दिखाया गया है और यह सही भी है पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी अपने तेज तर्रार फैसलों के लिए जानी जाती थी, चाहे पाकिस्तान से युद्द हो या अन्य तमाम फैसले इंदिरा गाँधी ने बिना किसी दबाव में आये हुए लिए थे.
श्रीमती इंदिरा गांधी ने तमाम फैसले लिए जिनमे कुछ का उस वक्त के विपक्ष ने तीखा विरोध किया लेकिन इंदिरा गांधी अपने फैसलों से पीछे नहीं हटी और आगे चलकर उननिर्णयों का फायदा भी आम जनता को ही मिला चाहे राजाओं के प्रिवीपर्स को बंद करने की बात है या बैंकों के राष्ट्रीयकरण की बात हो इन सब फैसलों से देश की बहुसंख्यक जनता को ज्यादा फायदा हुआ.
बात करते हैं अनुपम खेर के ट्वीट की जिस ट्वीट पर वो ट्रोल हो गए अनुपम खेर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा अनुपम खेर की दुकान भी गांधी के नाम पर ही चलेगी बाकी आपके असत्य और प्रपंच से जनता अब अनभिज्ञ नहीं है, हम सब जानते है देश में पिछले 8 साल से अघोषित इमरजेंसी चल रही है इस पर भी एक फिल्म बनेगी तब शायद लीड रोल में झूठा जुमलेबाज पाखंडी का जो रोल प्ले करेगा वह ऑस्कर डीजल करेगा.
आपको बताते चलें कंगना की पिछली कई फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं और उन्हें अब तक सफलता नहीं मिल पाई है इसी बीच फिर से कंगना को उम्मीद है कि इमरजेंसी फिल्म से उनके करियर की गाड़ी फिर से चल पड़ेगी, लेकिन देखते हैं दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते है और कंगना के निभाए किरदार पसंद करते हैं या नहीं, या ये फिल्म भी पिछली फिल्मों की तरह उनकी फ्लॉप फ़िल्मों की लिस्ट में जुड़ जाएगी.





























































